जमुई में 50 लाख की डकैती का खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख से अधिक कैश भी बरामद कटिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपराध की योजना बना रहे 5 बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार पटना में 20 जनवरी को सुधा की “दही खाओ ईनाम पाओ” प्रतियोगिता, इस मोबाइल नंबर पर करायें अपना रजिस्ट्रेशन पूर्णिया के वीभत्स गैंग रेप का मुख्य आरोपी जुनैद सांसद पप्पू यादव का करीबी? वायरल फोटो से चर्चाओं का बाजार गर्म खेलते-खेलते बुझ गईं दो नन्हीं जिंदगियां: पोखर में डूबने से सुपौल में दो बच्चियों की मौत प्रयागराज माघ मेले में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी का भव्य स्वागत, धर्म-श्रमदान और समाज सेवा पर दिये संदेश PATNA: बैंक डकैत अमन शुक्ला हत्याकांड का खुलासा, 3 शूटर गिरफ्तार Bihar Top News: नीतीश ने दी बुजुर्गों को बड़ी राहत, अंडरग्राउंड होंगे बिजली के तार, तेजप्रताप यादव को NDA में शामिल होने का न्योता थैलेसीमिया से पीड़ित 7 बच्चे CMC वेल्लोर रवाना, बिहार सरकार कराएगी नि:शुल्क बोन मैरो ट्रांसप्लांट सांसद अरुण भारती के जाते ही दही-चूड़ा भोज में हंगामा, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ता आपस में भिड़े
07-Jul-2022 03:12 PM
NALANDA : नालंदा में एक शादी समारोह के दौरान अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना बिहार थाना क्षेत्र के बाबा मणिराम अखाड़ा की है।यहां लड़की वालों की तरफ से तिलक में दिए गए कपड़े को नहीं पहना दूल्हे को काफी महंगा पड़ गया। देखते ही देखते बात इतनी आगे बढ़ गई की मारपीट की नौबत आ गई। लड़की वालों ने बारात लेकर पहुंचे दूल्हे की जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद बारात में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में दूल्हा समेत उसकी मां और भाई के साथ चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक दीपनगर के रहने वाले सूरज कुमार की शादी मणिराम अखाड़ा निवासी लड़की के साथ तय हुई थी। तय समय पर लड़की वाले सूरज के घर तिलक लेकर पहुंचे और धूमधान से तिलक कार्यक्रम संपन्न हो गया। जिसके बाद निर्धारित तारीख को सूरज बारात लेकर लड़की वालों के घर पहुंचा था। डीजे की धून पर बाराती थिरक रहे थे। शादी की रस्म भी शुरू हो चुकी थी। इसी दौरान मामला कपड़ों पर आकर फंस गया।
दूल्हे ने लड़की पक्ष की तरफ से तिलक में दिए गए कपड़े नहीं पहने थे। लड़की पक्ष के लोगों ने जब दूल्हे से तिलक में दिए कपड़े पहनने को कहा तो दूल्हे ने सीधे तौर पर इनकार कर दिया। इस बात से लड़की पक्ष के लोग नाराज हो गए और दूल्हे की पिटाई शुरू कर दी। दूल्हे की पिटाई होते देख परिवार के सदस्य उसे बचाने के लिए पहुंचे लेकिन लड़की वालों ने उनकी भी बेरहमी से पिटाई कर दी।
मारपीट में दूल्हा, दूल्हे की मां, भाई समेत चार लोग घायल हो गए। किसी तरह चारों घायलों को सदर अस्पताल लाया गया और उनका इलाज हुआ। इस बीच घंटों शादी की रस्में बाधित रहीं। लड़का पक्ष के लोग शादी करने के लिए तैयार नहीं थे लेकिन काफी मान मनव्वल के बाद दूल्हा और उसके परिजन लड़की के घर पहुंचे और किसी तरह से शादी को संपन्न कराया गया। दूल्हा और उसके परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।