ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / news / बिहार : थानेदार सहित 12 पुलिसकर्मी सस्पेंड, शराब मामले में एसपी ने की...

बिहार : थानेदार सहित 12 पुलिसकर्मी सस्पेंड, शराब मामले में एसपी ने की बड़ी कार्रवाई

07-Dec-2021 11:17 AM

BHOJPUR : बिहार में शराबबंदी कानून का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है. इसी कड़ी में भोजपुर में शराब बरामदगी और धंधेबाजों की गिरफ्तारी में शिथिलता बरतने के आरोप में आरा टाउन थाना इंचार्ज शंभू कुमार भगत सहित 12 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है.


आपको बता दें कि सस्पेंड पुलिस कर्मियों में टाउन थाने से जुड़े क्रॉस मोबाइल के 11 जवान भी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि थानाध्यक्ष और जवानों पर आदेश के बाद भी शराब की बरामदगी और धंधेबाजों को गिरफ्तार नहीं करने का आरोप है. 


इस संबंध में एसपी ने बताया कि करीब तीन रोज पहले नगर थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा इलाके में शराब का धंधा किये जाने की सूचना पुलिस को मिली थी. उस आधार पर नगर थानाध्यक्ष को छापेमारी कर धंधेबाजों को गिरफ्तार और शराब बरामद करने का आदेश दिया गया था. लेकिन थानाध्यक्ष की ओर से इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गयी. वहीं थानाध्यक्ष ने वरीय अफसरों को गलत सूचना देकर गुमराह करने की कोशिश भी किया था.