ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: नीतीश सरकार का बड़ा दांव! इन लोगों को मिलेंगे ₹2.5 लाख, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए क्या है स्कीम गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, वड़ोदरा-अहमदाबाद में ई-मेल से मचा हड़कंप बिहार के ‘थप्पड़बाज’ BDO की रंगबाजी देखिए: छोटी से बात पर युवक को बीच सड़क पर मारे ताबड़तोड़ कई थप्पड़, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा लड़का fake teachers Bihar : वाह जी वाह ! शिक्षा विभाग के अंदर चल रहा बड़ा झोल, सस्पेंड टीचर की लग गई बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी, DEO साहब सब जानते थे फिर भी ... RAILWAY UPDATE: 17 साल बाद फिर जगी उम्मीद: इस रेल लाइन परियोजना को मिली नई रफ्तार, सीमांचल में विकास की आस बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त मुजफ्फरपुर में 9 लाख से अधिक महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, सकरा की जीविका दीदी ने साझा किया अनुभव CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव

बिहार : थानेदार ने काट दिया बिजली मिस्त्री का चालान, गुस्से में काट दी थाने की लाइट

बिहार : थानेदार ने काट दिया बिजली मिस्त्री का चालान, गुस्से में काट दी थाने की लाइट

01-Feb-2022 04:54 PM

HAJIPUR : बिहार के हाजीपुर से एक अजीब मामला सामने आया है. जहां बिना हेलमेट के पुलिस ने बिजली मिस्त्री को पकड़ा तो उसने थाने की बिजली ही काट दी. जिसके बाद कई घंटों तक थाने में मोबाइल जलाकर किसी तरह काम चलता रहा. वही दूसरी तरफ जब पुलिस ने इस मामले पर आरोपी से पूछताछ कि तो उसने साफ साफ कहा कि जैसे आपलोग अपने अधिकारियों की बात मानकर काम करते हैं वैसे ही मैंने भी अपने अधिकारी की बात सुनकर बिजली काट दी है.


यह मामला बिहार के हाजीपुर महिला थाना का है. यहां थाने के पास सड़क पर बैरिकेडिंग कर महिला थाना प्रभारी पुष्पा कुमारी वाहन चेकिंग कर रही थी. इसी क्रम में बिजली मिस्त्री सुमित कुमार बाइक से बगैर हेलमेट के जा रहा था. इसी दौरान बिजली मिस्त्री सुमित कुमार बाइक से बिना हेलमेट के ही जा रहा था. जब पुलिस ने यूज़ रोका तो उसने कहा वह बिजली मिस्त्री है. इसलिए बिना हेलमेट के ही जा रहे हैं. उसके बाद महिला थाना अध्यक्ष पुष्पा कुमारी ने सुमित कुमार को हेलमेट नहीं होने का चालान एक हजार रुपए का काट दिया. इसके बाद थाने की बत्ती गुल हो गई और थाने में किसी तरह मोबाइल के टॉर्च में काम किया जाने लगा. वही आसपास के इलाके में बिजली थी. सिर्फ थाने की ही बिजली कटी हुई है. तो माजरा समझ में आया और फिर किसी तरह आरोपी सुमित कुमार को थाने बुलाया गया. इसके बाद सुमित कुमार ने थाने की बिजली जोड़ दी.


थानाध्यक्ष पुष्पा कुमारी ने बताया कि हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान बाइक सवार सुमित कुमार को बिना हेलमेट के पुलिस ने पकड़ लिया और फाइन कटवाने के लिए कहा. बिजली मिस्त्री ने पुलिस को बताया कि, वह बिजली विभाग में लाइनमैन के रूप में काम करता है और शाम में उसने थाने की बिजली काट दी. थानाध्यक्ष पुष्पा कुमारी ने कहा कि इस संबंध में पुलिस विधि सम्मत कार्रवाई कर रही है. 


वहीं आरोपी सुमित कुमार ने बताया कि, हम लोग पैसा वसूली कर रहे हैं. इसी दौरान पुलिस ने उसकी गाड़ी पकड़ ली. महिला थानाध्यक्ष को बताने के बावजूद कि वह लाइन वाला है और पैसा लेकर जा रहा हैं. लेकिन मैडम कुछ नहीं बोली. जब इस बात की जानकारी अपने अधिकारी को दी तो उन्होंने लाइन खोलकर जाने की बात कही थी, जिसके बाद थाने की लाइन कट गई। सुमित का कहना था कि वे लोग दिन हो या रात थाने की लाइन बनाने के लिए तैयार रहते हैं लेकिन पुलिस उनको ही पकड़ लेती है.


बिजली विभाग की कारस्तानी से जिले के सभी लोग परेशान हैं. कभी बिजली बिल ज्यादा आने की शिकायत तो कभी किसी के बदले किसी और का बिजली कनेक्शन काट देने की बात आम हो गई है. इस पूरे मामले पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है और कुछ बोलने से बच रहे हैं.