ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!
27-Feb-2022 11:26 AM
By AKASH KUMAR
PATNA : भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई की मुहिम जारी है. आज EOU ने बिहार पुलिस के एक थानेदार के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. वैशाली में तैनात रहे थानेदार संजय कुमार के पटना औरंगाबाद और वैशाली स्थित ठिकानों पर आज सुबह से छापेमारी जारी है.
संजय कुमार के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने शराब माफिया के साथ मिलकर संपत्ति अर्जित की. इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई में शुरुआती जांच कराई और उसके बाद मामला दर्ज किया गया. मामला दर्ज होने के बाद आज आर्थिक अपराध इकाई की अलग-अलग टीमें थानेदार संजय कुमार के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. संजय कुमार वैशाली के थानेदार हैं और उनके पटना के रूपसपुर स्थित आवास पर आर्थिक अपराध इकाई की टीम सुबह से जमी हुई है.
थानेदार संजय कुमार का पैतृक घर औरंगाबाद के रफीगंज में है. यहां उनके पैतृक आवास पर भी आर्थिक अपराध इकाई की टीम छापेमारी कर रही है. साथ ही साथ वैशाली स्थित थानेदार के कार्यालय और उनके आवासीय परिसर पर भी टीम छापेमारी कर रही है.
थानेदार संजय कुमार के खिलाफ बिहार पुलिस मुख्यालय और मद्य निषेध विभाग की तरफ से शिकायत मिली थी. शुरुआती छानबीन में ही यह शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद अब एक्शन लिया गया है. थानेदार के यहां छापेमारी के दौरान कुछ अहम दस्तावेजों के बारे में जानकारी मिली है.