Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
20-Jan-2022 11:43 AM
NALNDA : बिहार के नालंदा जिले में एक तरफ जहरीली शराब से मौत का मामला अभी शांत नही हुआ है. वही दूसरी तरफ राजगीर में इन सबसे बेफिक्र बिजली विभाग के कर्मी गेस्ट हाउस में शराब पार्टी कर रहे थे. बुधवार देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर राजगीर पुलिस ने छापेमारी कर उन्हें दबोचा.
घटना बुधवार की शाम की है जहां राजगीर थानाध्यक्ष दीपक कुमार को गुप्त सूचना मिली कि तःने से सटे बिजली विभाग के गेस्ट हाउस में बिजली विभाग के अफसर और कर्मी किचन में शराब पी रहे हैं. जिसके बाद पुलिस कार्रवाई करते हुए छापेमारी की. इस दौरान मौके से 4 लोग शराब का सेवन करते हुए गिरफ्तार कर लिए गए. सभी गेस्ट हाउस के किचेन में शराब पी रहे थे. लिस ने वहां से एक बोतल विदेशी शराब, एक खाली बोतल, चार डिस्पोजेबल ग्लास भी बरामद किया.
जानकारी के अनुसार शराब का सेवन करते हुए बिजली विभाग के कर्मी सदन पासवान, राजीव राज, बिपिन बिहारी और प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया. राजगीर DSP प्रदीप पाल ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी चल रही है. मेडिकल जांच में सभी के नशे में होने की पुष्टि हो गई.