ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / बिहार : थाने में भोजपुरी गाने पर ठुमके लगाती दिखीं महिला सिपाही, जश्न...

बिहार : थाने में भोजपुरी गाने पर ठुमके लगाती दिखीं महिला सिपाही, जश्न में चिकन-मटन का भी था इंतजाम

23-Mar-2022 06:10 PM

ARWAL : थाने के अंदर होली का जश्न बना रही महिला सिपाहियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो अरवल जिले के मेहंदिया थाने का बताया जा रहा है, जहां होली के मौके पर जश्न का आयोजन किया गया था। वीडियो में भोजपुरी गानों पर महिला सिपाही ठुमका लगाती दिख रही हैं।


वीडियो में दर्जन भर महिला सिपाही मेहंदिया थाना प्रभारी अमित कुमार के कमरे के सामने डांस करती दिख रही हैं। महिला सिपाहियों का वीडियो वायरल होने पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पूरे मामले पर अरवल एसपी ने अनभिज्ञता जताई है। एसपी का कहना है कि उनको ऐसे किसी वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है।


बताया जा रहा है कि होली के मौके पर मेहंदिया थाने में मुर्गा और खस्सी का इंतजाम थाना प्रभारी द्वारा किया गया था। जश्न में शामिल होने के लिए सभी महिला और पुरुष सिपाही के अलावा इलाके के गणमान्य लोगों को भी बुलाया गया था। जश्न के दौरान बजाए जा रहे भोजपुरी गानों पर महिला सिपाही खुद को रोक नहीं पाईं और जमकर ठुमके लगाए।


मेहंदिया थाने में घटों डांस का कार्यक्रम चलता रहा। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने डांस कर रही महिला सिपाहियों का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर अरवल एसपी ने कहा कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई वीडियो सामने नहीं आया है।