Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
18-Jan-2022 07:56 PM
By Ajit Kumar
BHAGALPUR: भागलपुर के भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर स्टेशन के समीप मौजमाबाद निवासी बटेश्वर पासवान की 74 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी की आग में जलने से मौत हो गई। आग इतनी भयावह थी की घर का सारा सामान भी जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची भवानीपुर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।
घटना के संबंध में मृतका के पति बटेश्वर पासवान ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह अपने खेत में काम करने के लिए गया हुआ था तभी उनकी पत्नी सुनीता देवी घर में सो रही थी। ठंड से बचने के लिए वह खाट के नीचे अलाव जलाकर सो गयी थी। तभी आग किसी तरह खटिया में पकड़ लिया और धीरे-धीरे आग भयावह रुप ले लिया। खाट और बिस्तर में आग पकड़ने के बाद आग महिला को अपने चपेट में लिया जिसमें जलकर घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गयी।
भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। नारायणपुर के सीओ अजय कुमार सरकार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर बीडीओ और थानाध्यक्ष के साथ वे भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया देखने से प्रतीत होता है कि महिला की मौत आग से झुलसकर हुई है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।