ब्रेकिंग न्यूज़

Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? रुपया टूटा, मौके बने! 95 के करीब पहुंची करेंसी, निवेशकों के लिए खुला नया रास्ता, जानिए Bihar News: राष्ट्रपति का नालंदा दौरा...विश्व धरोहर स्थल का करेंगी भ्रमण, प्रशासनिक तैयारी तेज...10 अफसरों को दिया गया विशेष जिम्मा Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़

Home / news / बिहार: तेज रफ्तार डंफर ने बाइक सवार तीन लड़कों को रौंदा, मौके पर...

बिहार: तेज रफ्तार डंफर ने बाइक सवार तीन लड़कों को रौंदा, मौके पर मची अफरा-तफरी

30-Dec-2023 11:31 AM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: बिहार में तेज रफ्तार का कहर जारी है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां अनियंत्रित डंपर ने दो बाइक सवार तीन लोगों को बुरी तरह से रौंद डाला। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। तीनों घायलों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


दरअसल, औराई थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव के पास औराई-रून्नीसैदपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की शाम अनियंत्रित डंपर चालक ने दो बाइक पर सवार तीन युवकों को रौंद डाला। तीनों के बाइक से गिरते ही उनके ऊपर डंफर चढ़ गया, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने तीनों को औराई सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए तीनों को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया।


घायलों में सीतामढ़ी के पुपरी निवासी 29 वर्षीय मो. चांद, उसका भाई मो. गुलाब राईन और कटरा थाना क्षेत्र के खंगुरा गांव निवासी योगेंद्र राम शामिल हैं। सभी किसी काम से औराई आ रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे के बाद भाग रहे डंफर चालक को राजखंड में लोगों ने घेर लिया और पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।