ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / बिहार: तेज आंधी में स्कूल की छत गिरी, हादसे में कई बच्चे घायल

बिहार: तेज आंधी में स्कूल की छत गिरी, हादसे में कई बच्चे घायल

11-Jun-2022 06:15 PM

BETTIAH: खबर बेतिया से आ रही है, जहां एक निजी स्कूल का छत गिरने से 12 बच्चे घायल हो गए। तेज आंधी के कारण स्कूल की दीवार और एस्बेस्टस से बनी छत अचानक गिर गई। इस हादसे में एक शिक्षक और 12 बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजन स्कूल पहुंचे और बच्चों का इलाज कराने के बाद घर लेकर चले गए।


जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह अचानक तेज आंधी आई। इसी दौरान बैशखवा चौक स्थित निजी स्कूल का एस्बेस्टस और स्कूल की दीवार गिर गए। जिसके बाद बच्चों में भगदड़ मच गई। जिसमें 12 बच्चे घायल हो गए और एक शिक्षक को भी चोटें आई हैं। घटना की सूचना पर पहुंची गोपालपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


जैसे ही इस बात की जानकारी बच्चों के परिजनों को मिली आनन-फानन में स्कूल पहुंचे। स्थानीय स्तर पर इलाज कराने के बाद अभिभावक बच्चों को लेकर घर चले गए। बता दें कि इन दिनों लगभग सभी सरकारी और निजी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं बावजूद इसके इस स्कूल में पढ़ाई चल रही थी। गनीमत रही कि छात्रों को हल्की चोटें आई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।