EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप
06-Feb-2023 11:22 AM
By Ajit Kumar
BHAGALPUR : बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। राज्य के अंदर आए दिन किसी न किसी जिलें से सड़क हादसे में मौत की खबर निकल कर सामने आती रहती है। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के भागलपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां ट्रक के चपेट में आने से दो लोगो की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पुल पर ट्रक के चपेट में आने से दो लोगो की मौत हुई है। यह घटना उस समय हुआ जब ये दोनों एक बाइक से । भागलपुर से नवगछिया की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ़्तार ट्रक ने इन लोगों को रौंद डाला, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। यह दोनों लोग पति -पत्नी बताए जा रहे हैं।
इधर, इस मामले की जानकारी मिलते ही विक्रमशिला सेतु पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया है। इसको लेकर बताया जा रहा है, मृतक के बाइक में नम्बर प्लेट पर पुलिस लिखा हुआ है। फिलहाल इन लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस की टीम जांच मेन जुटी हुई है।