ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री

Home / news / बिहार : तेज रफ़्तार का कहर, भीषण सड़क हादसे में दो की मौत...

बिहार : तेज रफ़्तार का कहर, भीषण सड़क हादसे में दो की मौत

28-Mar-2023 02:42 PM

By First Bihar

PURNIYA : बिहार में सड़क हादसों में लोगों की मौत का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन सड़क हादसों में लोगों की जान नहीं जाती हो। ऐसे में अब एक ताजा मामला पूर्णिया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां अलग - अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी है। 


मिली जानकारी के अनुसार, शहर अंतर्गत सदर थाना इलाके के गुलाब बाग जीरोमाइल का है. जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मिस्त्री की मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना बनमनखी थाना क्षेत्र का है। जहां भंगहा चांदपुर के पास बाइक से ससुराल जा रहे युवक को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। 


इसको लेकर मृतक मिस्त्री छोटू के परिजन मोहम्मद सागर ने बताया कि छोटू पिछले 14-15 सालों से लेथ मशीन पर काम करता था। मधुबनी थाना क्षेत्र के सिपाही टोला निवासी छोटू हर महीने में एक बार अपने घर आता था। वह अपने काम समाप्त कर वापस अपने गांव आ रहा था। उसी समय किसी अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी. जिससे वह सड़क पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। 


दूसरी घटना के बनमनखी थाना क्षेत्र के राधानगर स्थित अपने घर से मुरलीगंज थाना क्षेत्र स्थित अपने ससुराल जा रहा था। तभी भंगहा चांदपुर के पास पहुंचते ही विपरीत दिशा की ओर से तेज रफ्तार आ रही ट्रक ने कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वहां से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।