ब्रेकिंग न्यूज़

Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? रुपया टूटा, मौके बने! 95 के करीब पहुंची करेंसी, निवेशकों के लिए खुला नया रास्ता, जानिए Bihar News: राष्ट्रपति का नालंदा दौरा...विश्व धरोहर स्थल का करेंगी भ्रमण, प्रशासनिक तैयारी तेज...10 अफसरों को दिया गया विशेष जिम्मा Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़

Home / news / बिहार : तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक का कहर, बाइक सवार युवक को...

बिहार : तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक का कहर, बाइक सवार युवक को रौंदा; मौके पर हुई मौत

01-Jan-2024 08:47 AM

By First Bihar

JAMUI : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा जानकारी जमुई से निकल कर सामने आ रही है। जहां  तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।  जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर बवाल काटा है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जमुई में सड़क हादसा हुआ है. जिले के गिद्धौर मुख्य मार्ग स्थित महुली गढ़ के पास एनएच 333 पर रविवार की देर शाम बालू लदे तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने को मिला।  जहां अपने घर से गिद्धौर की तरफ जा रही बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 


मृतक की पहचान मुहली गढ़ निवासी अर्जुन यादव के 40 वर्षीय पुत्र उपेंद्र यादव के रूप में की गई है। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने ट्रक में भी तोड़फोड़ की, जिससे ट्रक का शीशा टूट गया। 


बताया जाता है कि, बाइक सवार उपेंद्र यादव अपने घर मुहली गढ़ से गिद्धौर की ओर जा रहा था। उसी दौरान गिद्धौर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने मुहली गढ़ के पास रॉन्ग साइड में बिना इंडिकेटर दिए धर्मकांटा के तरफ अचानक ट्रक को मोड़ दिया, जिससे बाइक सवार उपेंद्र यादव ट्रक के टायर के नीचे आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके से चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। 


उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गए और सड़क को जाम कर दिया. इस दौरान सूचना मिलने पर गिद्धौर और खैरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर सड़क जामकर रहे लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इसके साथ ही मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।