ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार: शराब और गांजा तस्करी के बड़े रैकेट का खुलासा, रेलवे क्वार्टर में चल रहा था अवैध कारोबार

15-Mar-2023 01:30 PM

By First Bihar

KATIHAR: बिहार में शराबबंदी लागू है इसके बाबजूद आए- दिन शराब से जुड़े मामले सामने आते रहते हैं. इसी कड़ी में अब कटिहार से शराब तस्करी का एक ताजा मामला निकल कर सामने आया है. कटिहार पुलिस ने गांजा और अवैध शराब के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में हैरान करने वाली बात यह है कि यह गिरोह रेलवे क्वार्टर से ऑर्गेनाइज किया जा रहा था. मौके पर पहुंची पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ कर रही है.


आपको बता दें, कटिहार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की थी. इस मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए कटिहार थाना के थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सुचना दी गयी थी कि नगर थाना क्षेत्र के ड्राइवर टोला रेलवे क्वार्टर संख्या E/82 से नशे का व्यापार चलाया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन में आ गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने चार पैकेट गांजा, ट्रेटा पैक शराब की बोतलें समेत अन्य कई सामान बरामद किए हैं. मौके से एक आरोपी कारु सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिससे पूछताछ की जा रही है. 


कटिहार थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अब इस मामले से जुड़े पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है. इस गैंग के सप्लाई का कारोबार कहां तक है और किस प्रकार यह गैंग अपना कारोबार चला रही थी इसके बारे में पूरी जानकारी जुटाने में कटिहार पुलिस जुटी हुई है. थानाध्यक्ष ने आगे बताया की कुछ दिनों से शहर में नशे के व्यापार की शिकायतें मिली थी. इन शिकायतों में गांजा और अवैध शराब की बिक्री की बात सामने आयी थी. 


कटिहार थानाध्यक्ष की ओर से मिली जानकरी के मुताबिक जब पुलिस ने अपनी दबिश बढ़ाई तो पता चला कि सीमावर्ती पश्चिम बंगाल से ट्रेनों के जरिए गांजा और अवैध शराब कटिहार लाया जाता है और फिर उसे रेलवे क्वार्टरों में चोरी छिपे रख, इससे काली कमाई की जाती है. जानकारी मिलने के बाद गिरोह के धड़पकड़ के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया. जिसके द्वारा छापेमारी कर आरोपी कारू सिंह को रंगेहाथ पकड़ा गया.