मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
30-May-2023 02:29 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में पिछले चौबीस घंटों से लापता 10वीं की छात्रा का शव तालाब से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना से गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जमकर बवाल किया है। इस दौरान गुस्साए लोगों ने सड़क के किनारे लगी दो बाइक को आग के हवाले कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज कर हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया।
बताया जा रहा है कि ब्रह्मपुरा के रहने वाले किराना कारोबारी विनोद सिंह की 14 साल की बेटी सलोनी कुमारी सोमवार को थोड़ी देर में वापस आने की बात कह घर से निकली थी लेकिन देर शाम तक वह पास घर नहीं लौटी। रातभर परिजन उसे तलाश करते रहे लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला और मंगलवार की सुबह उसका शव ब्रह्मपुरा थाने के पास स्थित मंदिर के पीछे तालाब में तैरता मिला। लापता लड़की का शव मिलने की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली परिवार में चीख पुकार मच गई।
स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला। लड़की के चेहरे पर गहरे जख्म के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हंगाम शुरू कर दिया और शव को ब्रह्मपुरा चौक पर रखकर आगजनी कर दी और सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान गुस्साए लोगों ने पुलिस को खदेड़ दिया जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।
हंगामें की जानकारी मिलते ही डीएसपी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने हंगामा कर रहे लोगों पर लाठीचार्च कर दिया और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का आरोप है कि मृतक लड़की के क्लास में पढ़ने वाले लड़के ने ही उसकी हत्या की है और शव को तालाब में फेंक दिया है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने लड़की के आरोपी क्लासमेट को तलाश कर रही है।