ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

बिहार: टैंकर ने स्कूटी सवार को पीछे से मारी टक्कर, मौके पर ही दर्दनाक मौत; हादसे का वीडियो आया सामने

13-Jun-2023 08:21 AM

By MANOJ KUMAR

MOTIHARI: मोतिहारी में एक टैंकर द्वारा स्कूटी में पीछे से ठोकर मारने का लाइव वीडियो सामने आया है। जहा सड़क किनारे जा रहे स्कूटी में पीछे से टैंकर ठोकर मार कुछ दूर तक घसीटते ले गया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वही टैंकर चालक अपना टैंकर ले कर भागने में सफल रहा, सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई हैं। घटना छतौनी थाना क्षेत्र के एमएच 28  अवधेश चौक से पहले की है।


मृतक जैसिनपुर के पूर्व मुखिया वाजूल हक का 45 वर्षीय पुत्र मुस्ताक अहमद के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक मुस्ताक अहमद छतौनी डेरा से अपने स्कूटी से अवधेश चौक के तरफ जा रहा था, इसी बीच उसके पीछे से आ रही तेज रफ्तार टैंकर ने ठोकर मार दिया, इतना ही नहीं स्कूटी के साथ काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया, हालाकि उस वक्त सड़क पर दूसरा कोई नहीं होने के कारण टैंकर ड्राइवर घटना के बाद टैंकर ले कर फरार हो गया मृतक के पिता वाजुल हक ने बताया की मेरा बेटा सऊदी अरब में रहता था, 12 रोज पहले घर आया था, घर अपने परिवार को लेकर छतौनी डेरा पर तीन रोज पहले ले कर आया था, सुबह में घर से स्कूटी  निकला कहा की बस आ रहे है। घर से निकले के करीब एक घंटे बाद सूचना आया की उसकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया, परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहा पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर अपने घर चले गए


छतौनी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष कंचन भास्कर ने बताया की सूचना मिली की एक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा है। जिसके बाद पुलिस टीम भेज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को शौप दिया गया है। परिजन के तरफ से आवेदन नहीं मिला है। वही टैंकर की पहचान करने के लिए आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे है।