मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
06-Jun-2023 07:01 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। प्रदेश के अधिकतर जिलों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर जा चुका है। सोमवार को सुबह का सबसे गर्म जिला भागलपुर रहा जहां का पारा 43 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल गर्मी से कोई राहत के अनुमान नहीं जताया जा रहे हैं। इसी कड़ी में मौसम विभाग से कुछ और जानकारी दी गई है जिससे इस प्रचंड गर्मी से खुद को बचाया जा सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में 11 जून तक मौसम के तेवर उग्र ही रहेंगे। हीट वेव यानी लू की स्थिति बने रहने के आसार प्रदेश के कुछ हिस्सों में है। इस दौरान तेज पछुआ हवा चलेगी। 11 जून तक लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गयी है। विभाग का कहना है कि, हीट वेव के कारण शारीरिक तनाव हो सकता है, जिसके परिणामस्वरूप गंभीर बीमारी भी हो सकती है। हीट वेव के दौरान प्रभाव को कम करने और हीट स्ट्रोक के कारण होने वाली गंभीर बीमारी से बचने के लिए धूप में विशेष रूप से दोपहर 12 बजे बजे से तीन बजे के बीच बाहर जाने से बचें।
मौसम विभाग के तरफ से यह निर्देश जारी किया गया है कि, बाहर का तापमान अधिक होने पर मेहनत-मजदूरी वाले कामों से बचें। अपने घर को ठंडा रखें, रात में पर्दे, शटर या सनशेड का प्रयोग करें और खिड़कियां खोलें। पर्याप्त पानी पिएं। यात्रा के दौरान पानी का बोतल साथ रखें। हल्के रंग के ढीले और झरझरा सूती कपड़े पहनें। धूप में बाहर जाते समय सुरक्षात्मक चश्मे, छाता, टोपी, जूते या चप्पल का प्रयोग करें। पंखे, नम कपड़ों का प्रयोग करें और बार-बार ठंडे पानी से स्नान करें। शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय से बचें। खड़ी गाड़ी में बच्चों को नहीं छोड़ें। लस्सी, चावल का पानी, नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन करें जो शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करेगा। उच्च प्रोटीन वाले भोजन और बासी भोजन से बचें।