अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
27-Apr-2022 10:41 AM
PATNA : शादी के बाद किसी भी नवविवाहित जोड़े के लिए सुहागरात की खास अहमियत होती है। लेकिन पटना में एक नवदंपति की सुहागरात के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान है। दरअसल, वर पक्ष के लोगों ने दुल्हन पर आरोप लगाया है कि उसने सुहागरात में अपने पति की चप्पलों से पिटाई कर दी है। जबकि वधू पक्ष के लोगों का कहना है कि ससुरालवालों ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया है।
इस घटना के बाद दुल्हन अपने माता-पिता के साथ दूल्हे के घर के सामने धरना पर बैठ गई हैं। मुहल्ले को लोग और रिश्तेदार दोनों पक्ष का मान मनौव्वल कर रहे हैं लेकिन वर और वधू पक्ष के लोग अपनी बात पर अड़े हुए हैं। बहू का आरोप है कि वह अपने ससुराल में रहना चाहती है लेकिन ससुराल के लोग उसे रखने को तैयार नहीं हैं। इधर, सेवानिवृत रेल अधिकारी विजय सिंह, उनकी पत्नी और बेटे रोहित का आरोप है कि धरने पर बैठी बहू और उनके परिजनों ने घर की बिजली काट दी है जिससे इस भयंकर गर्मी में उन्हें पीने के लिए पानी भी नसीब नहीं हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक बड़े ही धूमधाम के साथ स्मिता की शादी रोहित के साथ साल 2019 में हुई थी। स्मिता का आरोप है कि उसके पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज में बहुत कुछ दिया लेकिन शादी के चार महीने बाद ही ससुरालवालों ने उसे जबरन घर से निकाल दिया। जबकि लड़के के परिजनों की मानें तो स्मिता ने सुहागरात में ही रोहित की पिटाई कर दी थी। पिछले दो दिनों से चल रहे इस फैमिली ड्रामा पुलिस तक पहुंच चुका है। राजीवनगर थाने की पुलिस रोहित के घर के बाहर कैंप कर रही है। दोनों पक्ष के लोग अपनी बात पर अड़े हुए हैं। मुहल्ले के लोग दोनों पक्ष को समझाने की कोशिश में लगे हुए हैं लेकिन मामला सुलझने का नाम नहीं ले रहा है।