ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट

Home / news / बिहार : सुबह - सुबह अनियंत्रित ट्रक ने 4 लोगों को कुचला, तीन...

बिहार : सुबह - सुबह अनियंत्रित ट्रक ने 4 लोगों को कुचला, तीन की मौत; एक जख्मी

28-Sep-2023 08:24 AM

By First Bihar

NAWADA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नवादा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां अनियंत्रित ट्रक ने 4 लोगों को कुचल डाला है , जिसमें मौके पर ही तीन की मौत हो गई है। जबकि एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। 


मिली जानकारी के अनुसार, अनियंत्रित ट्रक ने गुरुवार  की सुबह-सुबह नवादा में चार लोगों को रौंद डाला।  इस हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक शख्स गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना नवादा -गया पथ पर सोभिया कृषि फार्म के समीप केवट नगर के पास हुई है। यह तेज ट्रक गया की तरफ से नवादा आ रहा था। इसी दौरान यह घटना हुई है।


बताया जा रहा है कि, सभी लोग मंडी में काम करने के लिए नवादा जा रहे थे। इसी दौरान एक पिकअप वाहन का चालक उनसे मंडी जाने का रास्ता पूछ रहा था तभी ट्रक ने रौंद डाला। सभी मजदूर केवट नगर के रहने वाले हैं। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। घटना के बाद नगर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन के अधिकारी आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटे हैं।


इधर, इस घटना में मृतक की पहचान  प्रह्लाद कुमार (17 साल), पिता रामबाबू चौहान, समीर कुमार (26 साल), पिता समीर कुमार, आकाश कुमार (15 साल), पिता श्रीकांत चौहान के रूप में की गई है।