मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
02-Mar-2023 04:20 PM
By First Bihar
BAGAHA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब के शौकीन लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग शराब पीने के आरोप में पकड़े भी जा रहे हैं बावजूद इसके सरकारी अधिकारी हों या अन्य लोग कानून का माखौल उड़ाने से परहेज नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला बगहा से सामने आया है, जहां शराब के नशे में सुबह सुबह हेडमास्टर साहब स्कूल पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देख हेडमास्टर साहब का सारा नशा उतर गया। घटना राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुरवलिया रूपा टोला की है।
दरअसल, हर रोज की तरह गुरुवार को स्कूल के शिक्षक और बच्चे समय से स्कूल पहुंच गए थे। इसी बीच स्कूल के हेडमास्टर अशोक यादव नशे की हालत में स्कूल पहुंच गए। शिक्षक को नशे की हालत में देख बीडीसी ने इस बात की जानकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दशरथ पोद्दार को दी। जिसके बाद बीईओ स्कूल पहुंचे फिर इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले स्कूल के हेडमास्टर की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की, जांच में हेडमास्टर के शराब पीने की पुष्टी हो गई। इसके बाद पुलिस ने शराबी हेडमास्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इस मामले को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि बीडीसी अर्थराज यादव ने फोन कर उन्हें स्कूल में बुलाया था। जब स्कूल पहुंचे तो आरोपी प्रधानाध्यापक हाव भाव कुछ अजीब लग रहा था। साथ ही हेडमास्टर ने अटेंडेंस रजिस्टर पर साइन भी नहीं किया था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन किया और फिर पुलिस उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। बीईओ ने बताया कि इस मामले की पूरी जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दे दी गई है और उनके निर्देशानुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।