Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
02-Jun-2021 02:13 PM
MOTIHARI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. एसटीएफ की टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है. बिहार एसटीएफ ने पश्चिम बंगाल से बिहार के कुख्यात अपराधी राहुल सहनी को धार दबोचा है, जो पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले में मछली व्यवसायी बनकर छिपा हुआ था. एसटीएफ की टीम राहुल को बंगाल से गिरफ्तार करके मोहितारी ले आई है.
मोतिहारी के मुफ्फसिल थाना के ढेकहां गांव के रहने वाले कुख्यात अपराधी राहुल सहनी को गिरफ्तार करने के बाद बिहार पुलिस ने राहत की सांस ली है. क्योंकि ये कुख्यात बदमाश पूर्वी चंपारण और मुजफ्फरपुर जिले में व्यवसायियों के लिए दहशत का दूसरा नाम बन चुका था. बताया जा रहा है कि बिहार एसटीएफ की टीम ने राहुल सहनी की निशानदेही पर एक लाइटर पिस्टल, दो पिस्टल, तीन देशी पिस्टल, कई गोलियां और साढ़े तीन किलोग्राम चरस बरामद किया गया है.
इतना ही नहीं एसटीएफ की टीम ने इसके पूरे गैंग को भी पकड़ लिया है. इसके गैंग में शामिल 10 और अपराधियों को दबोचा गया है, जो राहुल के साथ मिलकर बड़ी वारदात को अंजाम देते थे. आपको बता दें कि हाल ही में राहुल ने ढेकहां बाजार के कपड़ा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. राहुल ने पहले 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी. रंगदारी का रकम नहीं देने पर इसने व्यवसायी की जान ले ली. एसपी ने बताया कि उसने पिछले हफ्ते चार व्यवसायियों से रंगदारी मांगी और हत्या करने की धमकी दी.