मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
09-Jul-2023 02:45 PM
By mritunjay
ARWAL: खबर अरवल से आ रही है, जहां एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जिले के टॉप 20 अपराधियों में शुमार कुख्यात निरंजन कुमार उर्फ माथुर को गिरफ्तार किया गया है। कुर्था पुलिस एवं एसटीएफ की टीम ने मानिकपुर ओपी के कोनी डाक स्थान से माथुर को गिरफ्तार किया है।
पूरे मामले पर अरवल एसपी मोहम्मद कासिम ने बताया कि कुख्यात माथुर ने पिछले साल पुलिस टीम पर हमला बोलकर जांच के दौरान पकड़ गई गाड़ी को छुड़ा ले गया था। इस हमले में कई पुलिस अधिकारी घायल हो गए थे। इस दौरान बदमाश ने पुलिस वैन के ड्राइवर को जान से मारने की कोशिश की थी। इस मामले मे कुर्था थाना में चार नामजद और बीस अज्ञात के खिलाफ कुर्था थाने में केस दर्ज किया गया था।
एसपी ने बताया कि इस मामले के अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है सिर्फ दो अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे जिन्हें पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर कुर्था पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से माथुर को मानिकपुर ओपी स्थित कोनी गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार निरंजन कुमार उर्फ माथुर पिता जिले के टॉप 20 बदमाशों में शामिल है।