बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
22-Sep-2023 09:28 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में टीचर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए यह काफी अच्छी खबर है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने हाल ही में आयोजित हुए सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET 2023) के रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। बिहार बोर्ड का कहना है कि, इस परीक्षा का रिजल्ट इस महीने के अंतिम सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया गया है।
दरअसल, बीएसईबी द्वारा 4 सितंबर से 15 सितंबर के बीच आयोजित की गई परीक्षा के लिए Bihar STET 2023 की आंसर की जारी की गई थी। रिजल्ट जारी होने के उम्मीदवार बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इससे पहले बिहार सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट आंसर की को लेकर 16 सितंबर शाम 4 बजे तक आपत्तियां दर्ज कराने की अनुमति दी गई थी।
मालूम हो कि, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 2023 की परीक्षा दो पाली में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 05:30 बजे तक आयोजित की गई थी। बिहार STET की परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) थे, इसमें प्रत्येक प्रश्न एक अंकों का था। गलत उत्तरों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं थी।
उधर, बिहार में जल्द ही शिक्षकों के पदों पर बहाली के लिए नई वैकेंसी निकलने वाली है। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) और शिक्षा विभाग की मंगलवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। बीपीएससी अक्टूबर 2023 में शिक्षकों के पदों पर नई वैकेंसी निकालेगा। इसमें पहली से 12वीं तक की कक्षा के टीचर्स की नियुक्ति की जाएगी। आयोग के मुताबिक नवंबर महीने में परीक्षा आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। यह भर्ती करीब एक लाख पदों पर की जाएगी।