Bihar crime : दो साल पहले हुई शादी अब निकली अर्थी, नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम; हिरासत में सास-ससुर; पढ़िए क्या है पूरी खबर Pappu Yadav : जेल में ही रहेंगे पूर्णिया सांसद ! पप्पू यादव की सुनवाई टली, बम धमकी के बाद बढ़ाई गई कोर्ट में सुरक्षा Bihar government : बिहार में नए अनुमंडल या जिले बनाने का नहीं है कोई कोई प्रस्ताव, सदन में उठा मामला तो आया संसदीय कार्य मंत्री का स्पष्टीकरण Bihar Budget Session : ई लड़की है..! राबड़ी पर भड़के CM नीतीश, ई तीन गो ज्यादा हल्ला कर रही है, उप सभापति से कहा- हंगामा करने वालों पर एक्शन लीजिए Bihar Budget Session : 60 दिनों में मिलेगा मुखिया जी को आर्म्स लाइसेंस, सदन में उठा मामला तो गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने जिलाधिकारियों को दिए निर्देश Bihar Budget Session : 168 पाकिस्तानी आये बिहार...टूरिस्ट वीजा पर आकर कोई दूसरा कार्य तो नहीं किया ? सरकार करायेगी जांच Budget Session Day 5 : विधानसभा में अपने ही सरकार की पोल खोलने लगे BJP विधायक, कहा - थाने जर्जर नहीं, तो मरम्मत के लिए ₹6 लाख क्यों? मंजूरी मिलने के तीन साल बाद भी नहीं हो सका यह काम Budget Session Day 5 : CMRD में शामिल हो कब्रिस्तान की घेराबंदी, विधानसभा में विधायक ने उठाया सवाल,कहा - अधिकारी लिस्ट में शामिल नहीं होने का हवाला देकर करते हैं टालमटोल Bihar Assembly : विधानसभा में जैसे ही CM नीतीश आए, कांग्रेस की “गरमी” हुई फुस्स, तख्तियां धरती को छू गईं, नारे रुक गए! विधानसभा में बाहर दिखा अनोखा नजारा Budget Session Day 5 : बिहार विधानसभा में 5 वें दिन सदन की कार्यवाही शुरू, NEET छात्र की मौत और पप्पू यादव गिरफ्तारी पर विपक्ष सरकार को घेरेगा
11-Mar-2023 09:00 AM
By First Bihar
ROHTAS : अपने कार्यों में लापरवाही बरतने को लेकर रोहतास एसपी ने बड़ा निर्णय लिया है। रोहतास एसपी विनीत कुमार ने कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में नासरीगंज थानेदार व सासाराम नगर थाने के एक एसआई को निलंबित कर दिया है। निलंबित होने वाले पुलिसकर्मियों में नासरीगंज थानाध्यक्ष सुभाष कुमार व सब इंस्पेक्टर कन्हैया सिंह शामिल हैं।
दरअसल, एसपी ने रात्रि गश्ती व थानों की स्थिति के निरीक्षण के लिए वेश बदलकर पांच फरवरी व छह फरवरी को सासाराम तथा डेहरी नगर थाना के औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान सासाराम नगर थाने की कार्यशैली को लेकर एसपी ने काफी असंतोष जताया था। फरियादी बनकर पहुंचे एसपी का रात्रि ड्यूटी पर तैनात एसआई ने आवेदन लेने से भी मना कर दिया था। जिसके बाद अब एसपी ने नासरीगंज थानेदार सुभाष कुमार व सब इंस्पेक्टर कन्हैया सिंह को ससपेंड कर दिया है।
वही, इसको लेकर एसपी विनीत कुमार ने बताया था कि, इस प्रकार का निरीक्षण भी जांच का एक हिस्सा है। रात में भी आमजन की सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता है। लोगों को पुलिस पर भरोसा हो इसको लेकर यह काम जरूरी है ओर इसमें लापरवाही बरतेंगे उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा जिसके बाद अब यह एक्शन लिया गया है।
आपको बताते चलें कि, रात के दो बजे एसपी आवेदन लेकर थाना पहुंचे। अपने साथ पाली रोड में हुई छिनैती व मारपीट की घटना की प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह किया। पहली बार में तो पुलिसकर्मी टाल-मटोल करते रहे। इसके बाद थाने में मौजूद पुलिसकर्मी ने उनकी बात सुनी और घटनास्थल पर पेट्रोलिंग टीम को भेजा। इसके बाद पेट्रोलिंग टीम ने वहां कोई घटना नहीं होने जानकारी थाने को दी। थाने में मौजूद अधिकारी ने उनका आवेदन लेकर रख लिया तथा अगले दिन प्राथमिकी कर सूचित करने का भरोसा दिलाया।