ब्रेकिंग न्यूज़

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / news / बिहार : सोन नदी में डूबे 4 बच्चों में एक का शव बरामद,...

बिहार : सोन नदी में डूबे 4 बच्चों में एक का शव बरामद, इलाके में मची अफरा - तफरी

02-Sep-2023 01:16 PM

By First Bihar

ROHTASH : बिहार के रोहतास से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां सोन नदी में डूबे एक लड़के का शव डेहरी इलाके के बिसवा फाटक से दो किमी दूर पाली पुराना रेल ब्रिज के पास से बरामद किया गया है। मछुआरों की टीम ने बच्चे के शव को ढूंढ़ निकाला है। इस  मृतक की पहचान मासूम खान बारह वर्ष पत्थर निवासी पुत्र फूल मोहम्मद के रूप में हुई है, जो पश्चिम चंपारण के मोतिहारी का निवासी है। इसके पिता फूल मोहम्मद वर्तमान में डेहरी के बारह पत्थर में किराए पर रहकर मजदूरी करते हैं। 


वहीं, इस घटना के बाद बेटे मासूम का शव बरामद होने बाद फूल मोहम्मद के घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शहर के बारह पत्थर के रहने वाले 4 नाबालिग बच्चे मासूम, अरमान, आरिफ व आमिर सोन नद में अपने अन्य दोस्तों के साथ नहाने गए थे। इसी दौरान वो नदी डूबने लगे। जहां एक बच्चे के शोर मचाने पर स्थानीय नाविकों ने तीन बच्चों को पानी में तैरकर किसी तरह निकाल लिया और चौथे बच्चा मासूम को निकाला नहीं जा सका, जिसका अब शव बरामद किया गया। 


इधर. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सीओ अनामिका कुमारी ने एसडीआरएफ की टीम के साथ सोन नदी में सर्च करवाया। इसके साथ ही   एसडीआरएफ की दो टीमें शुक्रवार की सुबह से लगातार डूबे हुए बच्चे की तलाश में जुटी रही, लेकिन कामयाबी हांथ नहीं लगी। उसके बाद आज शनिवार की सुबह सीओ ने इंद्रपुरी से मछुआरों की टीम को बुलाया जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे के शव को बरामद कर लिया।