अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
28-Apr-2022 06:32 PM
SAMASTIPUR : बड़ी खबर समस्तीपुर से है, जहां स्नान के दौरान गंगा में चार बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देख मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दो बच्चों को तो बचा लिया लेकिन दो की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र स्थित गंगा नदी घाट की है।
बताया जा गुरुवार दी दोपहर गांव के कुछ बच्चे गाय चरा रहे थे। गर्मी से परेशान होकर चार बच्चे गंगा में स्नान करने के लिए गए। पानी अधिक होने के कारण चारों बच्चे डूबने लगे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने जब बच्चों को डूबते देखा तो गंगा में छलांग लगा दी और काफी मशक्कत के बाद दो बच्चों को तो बचा लिया लेकिन दो की डूबने से मौत हो गई।
मृतक बच्चों की पहचान बघड़ा पंचायत निवासी प्रमोद राय के 10 वर्षीय बेटे संतोष कुमार और पवन राय के 10 वर्षीय बेटे अभिनय कुमार के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस घटना के बाद से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।