ब्रेकिंग न्यूज़

Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा

बिहार: फॉर्म भरने को लेकर रणक्षेत्र बन गया स्कूल, शिक्षक और छात्रों के बीच विवाद के बाद भारी बवाल, पत्थरबाजी में कई घायल

26-Aug-2023 04:45 PM

By ALOK KUMAR

BETTIAH: खबर पश्चिम चंपारण के बेतिया से आ रही है, जहां फॉर्म भरने को लेकर शिक्षक और स्कूल के छात्र आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते स्कूल परिसर रणक्षेत्र में बदल गया। इस दौरान जमकर ईंट और पत्थर चले। पत्थरबाजी की घटना में कई छात्र घायल हो गए। घटना मझौलिया प्रखंड के बरवा उत्क्रमित मध्य विद्यालय की है।


दरअसल, शुक्रवार को शिक्षक कोष के एक फॉर्म को भरने को लेकर सारा विवाद हुआ। स्कूल में फार्म नहीं मिलने पर शिक्षक अमित राम बेवजह बच्चों को डांट रहे थे, जिसका छात्र-छात्राओं ने विरोध जताया। जिससे नाराज होकर शिक्षक ने छात्रों की पिटाई कर दी। स्कूल के हेडमास्टर ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी शिक्षक अमित राम उनसे भी उलझ गया। शनिवार को बच्चों के परिजन स्कूल पहुंच गए और शिक्षक अमित राम को निलंबित करने की मांग करने लगे।


देखते दी देखते बात बढ़ गई और स्कूल परिसर रणक्षेत्र में बदल गया और पत्थरबाजी और मारपीट शुरू हो गई। आरोपी शिक्षक ने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दे दी। जिसके बाद शिक्षक के परिजन लाठी डंडे से लैस होकर स्कूल पहुंच गए और हेडमास्टर समेत स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट करने लगे। जिसके बाद दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर भी चले। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया।


पत्थरबाजी की घटना में घायल हुए 10 से 12 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि आरोपी शिक्षक को निलंबित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है और उसे जल्द ही सस्पेंड कर दिया जाएगा। इस मामले में आरोपी शिक्षक और उसके परिजनों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।