चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
18-Feb-2021 09:33 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. शिक्षा विभाग में कई अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. पटना, गया, मधुबनी और गोपालगंज समेत कई जिलों में अस्थायी जिला शिक्षा पदाधिकारी यानी कि DEO की तैनाती की गई है. बिहार सरकार की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है. इनके अलावा मगध और सारण प्रमंडल में अस्थायी उप शिक्षा निदेशक की तैनाती की गई है.
शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक पटना के डीईओ ज्योति कुमार रिटायर होने वाले हैं. इसलिए पटना के डीपीओ नीरज कुमार को डीईओ का भी एडिशनल चार्ज दिया गया है. इसके साथ ही गया के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रणजीत पासवान को वहां के जिला शिक्षा पदाधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है.
इसी तरह मधुबनी के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद इम्तियाज़ आलम को जिले के शिक्षा पदाधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. गोपालगंज जिले की डीईओ संघमित्रा वर्मा भी रिटायर होने वाली हैं, इसलिए फिलहाल उनकी जिम्मेदारी डीपीओ मोहन प्रसाद को सौंपी गई है. मोहन प्रसाद जिला शिक्षा पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.
सारण के क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक प्रिय नंदन प्रसाद भी इसी महीने 28 फ़रवरी को रिटायर होने वाले हैं. छपरा के जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह को सारण के क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. एक मार्च से अजय कुमार सिंह ये जिम्मेदारी देखेंगे. इसके आलावा जहानाबाद के डीईओ राम सागर प्रसाद सिंह को मगध प्रमंडल का क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक का एडिशनल चार्ज दिया गया है.