ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी

बिहार : शौचालय की टंकी में उतरे थे पांच लोग, करंट लगने से तीन की मौके पर हुई मौत

10-Jul-2022 03:19 PM

MADHUBANI : मधुबनी में शौचालय के हौज में उतरे पांचों लोग बिजली के चपेट में आ गए. घटना में 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं, दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. पीड़ित को मरवा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे DMCH रेफर कर दिया गया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 


बताया जा रहा है कि पांच लोग शौचालय के हौज से कुछ निकालने के लिए उतरे थे. इस दौरान हौज में करंट आ रहा था, जिसकी चपेट में पांचों लोग आ गए. इसके बाद एक व्यक्ति ने बिजली की लाइन कटवाई और JCB बुलाकर पांचों को उसमें से बाहर निकलवाया, चंदर पासवान ने बताया कि मैं भी वही पर खड़ा था मगर जाने की हिम्मत नहीं हुई. इसलिए पहले लाइन कटवाया फिर जेसीबी को बुलाया और पांचों को निकाला और अस्पताल में भर्ती करवाया.


दरअसल, पांच लोग शौचालय के हौज से कुछ निकालने के लिए उतरे थे। इस दौरान हौज में करंट आ रहा था, जिसकी चपेट में पांचों लोग आ गए. 3 की मृत्यु हो गई. वहीं, दो का इलाज अस्पताल में चल रहा है. मृतकों में पहचान सुबोध साहू (उम्र 21 वर्ष), मदन पासवान (उम्र 22 वर्ष) और उसका बड़ा भाई संजय पासवान (उम्र 26 वर्ष) के रूप में हुई है. 


वहीं, 2 को मरवा थाना कमतौल के अस्पताल में भर्ती करवाया गया जिनका इलाज चल रहा है. भर्ती मरीज शैवा (उम्र 30 वर्ष) और लालू (उम्र 18 वर्ष) सभी गांव बरदाहा के निवासी हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि शौचालय के हौज से कुछ सामान निकालने एक व्यक्ति गया लेकिन वह उसी में गिर गया. इसके बाद बिजली की लाइन कटवाई गई और JCB बुलाकर पांचों को उसमें से बाहर निकला गया. फिलहाल दोनों मरीजों का इलाज DMCH में चल रहा है.