Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर
30-Dec-2021 06:35 PM
KHAGADIYA : बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बीच खगड़िया के गोगरी प्रखंड कार्यालय में एक नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य को शराब पीना महंगा पड़ गया. शपथ लेने पहुंचे एक वार्ड सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आपको बता दें कि वह आज शराब नहीं पीने की शपथ भी लेने वाला था. वह जब शपथ लेने पहुंचा तो उसके मुंह से शराब की तेज बदबू आ रही थी. अधिकारियों को संदेह हुआ तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. जब पुलिस आई और ब्रेथ एनालाइजार से उसका जांच किया गया. इसमें शराब पीने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया.
इस संबंध में गोगरी के प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अजय कुमार ने बताया कि गोगरी पंचायत के वार्ड 3 के वार्ड सदस्य जब शपथ के लिए पहुंचे तो उनके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी. इस बात कि शिकायत मिलते ही पुलिस बुलाकर उसको पुलिस के हवाले कर दिया गया. उन्होंने बताया कि मद निषेध कानून के तहत कार्रवाई हो रही है. वहीं इस संबंध में पंचायती राज्य विभाग से भी निर्देश मांगा जाएगा.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने वार्ड सदस्य से पूछताछ की तो उसने कहा कि गलती हो गई सर. मैं दारू पीकर आया था. पूछताछ के बाद पुलिस ने उसको जेल भेज दिया. वार्ड सदस्य का नाम मंजेश कुमार बताया जा रहा है. वह गोगरी पंचायत के वार्ड नंबर 3 से वार्ड सदस्य पद पर निर्वाचित हुआ है.