मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
22-May-2022 04:38 PM
By SONU KUMAR
NAWADA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब पीने वाले लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला नवादा से सामने आया है, जहां नशे में धुत एक मुखिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मुखिया शराब के नशे में हंगामा कर रहा था इसी दौरान पुलिस ने उसे धर दबोचा। बता दें कि बिहार में शराबबंदी को जमीन पर उतारने के लिए नवनिर्वाचित मुखिया और सरपंच के शपथ ग्रहण के दौरान उन्हें नशामुक्ति की भी शपथ दिलाई गई थी।
दरअसल, पूरा मामला सदर प्रखंड इलाके का है, जहां पुलिस ने जमुआवां पटवासराय के मुखिया वीरेंद्र मांझी को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पटवासराय गांव में मुखिया वीरेंद्र मांझी शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। हंगामे से परेशान स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कादिरगंज पुलिस को दे दी। जिसके बाद पुलिस बिना समय गवाएं मौके पर पहुंची और मुखिया को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी मुखिया शराब के नशे में धुत था। हालांकि आरोपी मुखिया ने खुद को बेकसूर बताते हुए विरोधियों पर फंसाने का आरोप लगाया है। पुलिस मुखिया के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बता दें कि कुछ महीनों पहले संपन्न हुए पंचायत चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाने के साथ ही नशामुक्ति को लेकर भी शपथ दिलाई गई थी।