ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार: शराब की टोह लेने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, दो दारोगा समेत कई जवान घायल; ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप

30-Jun-2024 04:07 PM

By First Bihar

KHAGARIA: खगड़िया में शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इस हमले में दो दारोगा समेत 8 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि उत्पाद विभाग की पुलिस शराब के नाम पर घर में घुसकर मारपीट कर रही थी, तो लोगों ने हमला बोल दिया। घटना अलौली थाना क्षेत्र के शुम्भा गांव की है।


जानकारी के मुताबिक, उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि शुम्भा गांव में शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है। इस सूचना के बाद उत्पाद विभाग की टीम छापेमारी करने के लिए गांव में पहुंची थी। पुलिस को देखते ही लोग उग्र हो गए और पथराव शुरू कर दिया। जिसमें दो दारोगा समेत आठ लोग चोटिल हो गए। उत्पाद पुलिस का आरोप है कि स्थानीय अलौली थाना से मदद मांगी गई लेकर पुलिस ने मदद नहीं की।


उधर, अलौली पुलिस का आरोप है कि शराब खोजने के बहाने उत्पाद विभाग की टीम निर्दोष लोगों को पकड़ कर उनके साथ मारपीट कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उत्पाद पुलिस के जवान घरों में घुसकर जबरन तलाशी लेना चाह रहे थे और घर के सदस्यों के साथ दुर्व्यवार कर रहे थे। जिसको लेकर लोगों का गुस्सा भड़क गया और उत्पाद विभाग की टीम पर हमला बोल दिया।