मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
02-Jun-2024 09:28 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में दरवाजे से गिट्टी हटाने के विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के शख्स की पीट पीटकर हत्या कर दी। इस दौरान आरोपियों ने मृतक के परिजनों के साथ भी मारपीट की और उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। घटना के मोतीपुर थाना क्षेत्र के चकचुहर गांव की है।
घटना की सूचना पर दल बल के पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। घटना को लेकर दो गुटों में भारी तनाव है। मुहल्ले में तीन चौकीदार को तैनात कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। मृतक के पुत्र विकाश कुमार पासवान ने पड़ोस के ही प्रकाश कुमार पासवान, जयलाल पासवान, राकेश पासवान, इंद्रदेव पासवान, फुला देवी, इंदल पासवान, पवन पासवान, प्रवेश पासवान समेत 18 लोगो के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने शिवचंद्र पासवान के घर के सामने गृह निर्माण कार्य के लिए गिट्टी गिरवा दिया था। जिससे आवागवन बाधित हो गया है। जब शिवचंद्र पासवान ने आरोपियों को घर के सामने से गिट्टी हटा लेने को कहा तो वह भड़क गए और गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने शिवचंद्र पासवान को घर से खींच कर बेरहमी से पीटा, जिसे शिवचंद्र पासवान की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक के भाई बैधनाथ पासवान, धीरज कुमार, शुशीला देवी, लड्डू कुमार, दिनेश पासवान, वीणा कुमारी आंशिक रूप से जख्मी हो गए। वही गम्भीर रूप से जख्मी मृतक के पुत्र विकाश कुमार को सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।