मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
06-Jul-2024 10:57 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों का कहना है कि अत्याधिक शराब पीने से शख्स की मौत हो गई है। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मामला छौड़ाही थाना क्षेत्र के सीहमा पंचायत के छक्कन टोला के पास की है।
मृतक की पहचान समस्तीपुर के रोसरा थाना क्षेत्र के हनुमान नगर वार्ड नंबर 11 निवासी 50 वर्षीया जगदीश दास के रूप में की गई है। मृतक के बेटे दीपक दास ने बताया है कि वह मजदूरी करने के लिए गए थे। मजदूरी करके वह घर वापस आए, फिर थोड़ी देर के बाद वह घर से निकाल कर शराब पीने के लिए बाहर चले गए थे।
मृतक के बेटे ने बताया कि 2 घंटे के बाद जिसके यहां शराब पी रहे थे उस व्यक्ति ने ही खबर दी कि जगदीश दास बेहोश पड़े हैं। परिजनों का कहना है कि जगदीश दास अक्सर शराब पीते थे और शराब पीने के कारण ही उनकी मौत हुई है। घटनास्थल से पुलिस ने पन्नी में पैक किया हुआ महुआ शराब भी बरामद किया था।
छौड़ाही थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रात में ही पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटनास्थल से शराब मिलने के बावजूद पुलिस ने पूरे मामले पर चुप्पी साध ली है।
