आपका भी हो गया है वेटिंग टिकट,तो हो जाएं टेंशन फ्री; रेलवे ने बदल दिए नियम; जानिए क्या हुआ Patna LPG Crisis : पटना में LPG सिलेंडर को लेकर बवाल: घंटों लाइन में खड़े रहे लोग, नहीं मिला गैस तो सड़क जाम कर किया प्रदर्शन पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर का AI से तस्वीर बनाकर वायरल करना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर का AI से तस्वीर बनाकर वायरल करना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी! दो दिनों बाद पेड़ से लटका मिला पांच बच्चों के पिता का शव, इलाके में हडकंप BIHAR NEWS : पहली नहीं, दूसरी पसंद भी तय करेगी जीत! बिहार राज्यसभा चुनाव में दिलचस्प वोटिंग रूल से बढ़ा सस्पेंस, पढ़िए आखिर क्यों 5वीं सीट पर चल रही माथापच्ची नेपाल से भारत लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस गहरी खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत नेपाल से भारत लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस गहरी खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत
18-May-2022 07:29 PM
PATNA: खबर राजधानी पटना से है, जहां अपने प्रेमी के घर पहुंची एक प्रेमिका ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। घटना नौबतपुर थाना क्षेत्र के गोनवा गांव की है। यहां बीते सोमवार की रात शादी से इनकार करने के बाद एक प्रेमिका अचानक अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी करने की जिद पर अड़ गई। काफी मान मनौव्वल के बाद जब युवती नहीं मानी तो ग्रामीणों ने गांव के मंदिर में दोनों की शादी करा दी।
बताया जा रहा है कि नौबतपुर के गोनवां गांव निवासी निर्मल कुमार उर्फ गनौरी का बेलदारी चक की रहने वाली रिश्ते में साली लगने वाली बबीता कुमारी के साथ पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच प्यार का सिलसिला आगे बढ़ा तो दोनों चोरी- छिपे मिलने लगे। इस दौरान दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध भी बना। जब भी युवती शादी की बात कहती तो युवक किसी न किसी बहाने उसे टाल देता।
सोमवार की देर रात युवती अचानक लड़के के घर पहुंच गई और शादी की जिद करने लगी। प्रेमी ने युवती को लाख समझाने की कोशिश की लेकिन वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थी। इस बात की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को लगी लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। प्रेमिका और गांव के लोगों के दबाव बनाने के बाद गांव के मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। शादी बाद लड़की काफी खुश दिखी।