ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत Bihar News: श्राद्ध से लौटते वक्त बुझ गई दो जिंदगियां… सड़क पर तड़पते रहे दोस्त, सुबह हुई तो मिली मौत की खबर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बिहार दौरा, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बिहार दौरा, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा रिसेप्शन पार्टी में कुर्सी पर बैठने के लिए चाकूबाजी, युवक पर चाकू से हमला, हालत नाजुक रिसेप्शन पार्टी में कुर्सी पर बैठने के लिए चाकूबाजी, युवक पर चाकू से हमला, हालत नाजुक फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम पति को नहीं मिलेगा हक! इन महिलाओं की संपत्ति पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किसे मिलेगा अधिकार

Home / news / बिहार: रिसेप्शन पार्टी से ठीक पहले लापता हो गया SBI का मैनेजर, दो...

बिहार: रिसेप्शन पार्टी से ठीक पहले लापता हो गया SBI का मैनेजर, दो दिन पहले धूमधाम से हुई थी शादी

08-Feb-2024 01:54 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शादी के दो दिन बाद एक बैंक मैनेजर रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है। बीते चार फरवरी को बड़े ही धूमधाम के साथ मैनेजर की शादी हुई थी और 6 फरवरी को घर में रिसेप्शन पार्टी की तैयारी चल रही थी लेकिन उससे पहले ही बैंक मैनेजर घर से लापता हो गया। परिजनों ने अहियापुर थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया है।


दरअसल, अहियापुर थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर से शादी के दूसरे दिन ही बैंक मैनेजर शाही आदित्य रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। बुधवार को उसके घर पर  रिसेप्शन पार्टी होनी थी लेकिन इससे एक दिन पहले ही उसके लापता होने के कारण पार्टी को कैंसिल कर दिया गया। बताया जा रहा है कि लापता शाही आदित्य भागलपुर में एसबीआई लाइफ में मैनेजर के पद पर कार्यरत है।


बीते मंगलवार की शाम रिशेप्शन पार्टी होनी थी, पार्टी से थोड़ी देर पहले आदित्य घर से निकला, इसके बाद वापस नहीं लौटा। आदित्य का मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ मिल रहा है। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। लापता आदित्य के पिता विश्वजीत कुमार ने अहियापुर थाना में अपहरण का केस दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले के छानबीन में जुट गई है।


पुलिस आदित्य के मोबाइल कॉल डिटेल्स और टावर लोकेशन के आधार पर उसे तलाश कर रही है। आदित्य का शादी चार फरवरी को बोचहां इलाके में धूमधाम से हुई थी। एएसपी भानु प्रताप सिंह ने मौके पर जाकर पूछताछ की है। पूरे मामले पर एएसपी ने बताया की पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है।