अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
05-May-2022 03:01 PM
ARWAL : अरवल में एक शादी होते-होते रह गई। निर्धारित समय पर दुल्हन के घर बारात भी आई और जयमाला भी हुआ लेकिन ऐन वक्त पर दूल्हे ने कुछ ऐसा कर दिया कि बिना ब्याह किए ही दूल्हे और बारातियों को वापस लौटना पड़ा। दूल्हे की एक गलती से उसके परिजन और अन्य बाराती शर्मसार हो गए। दुल्हन ने शादी के मंडप से ही फोन कर पुलिस को बुला लिया।
दरअसल, बुधवार की शाम अरवल के मेहंदिया थाना क्षेत्र से गाजे-बाजे के साथ एक बारात दाउदनगर के लिए निकली थी। बाराती डीजे की धुन पर नाचते- झुमते हुए दाउदनगर स्थित मैरिज हॉल पहुंचे, जहां शादी समारोह का आयोजन किया गया था। वधू पक्ष के लोगों ने अपनी सामर्थ्य से मुताबिक बारातियों का स्वागत किया। स्टेज पर बैठा दूल्हा वरमाला का बेसब्री से इंतजार कर रहा था।
दुल्हन सज धजकर हाथ में वरमाला लेकर स्टेज पर पहुंच गई। दूल्हा और दुल्हन दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहना दिया। इसी दौरान दूल्हे के लड़खड़ाते कदम को देख दुल्हन के होश उड़ गए। दुल्हन ने बिना देर किए शराब पीकर शादी करने पहुंचे दूल्हे के गले से वरमाला निकाल लिया और शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया। लाख कोशिशों के बावजूद दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई।
दुल्हन इतने गुस्से में थी कि उसने शादी के मंडप से ही फोन कर पुलिस को बुला लिया। परिवार के लोगों और पुलिस ने समझौते की कोशिश करती रही लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अड़ी रही। दुल्हन का कहना था कि भले ही वह जीवन भर कुंवारी रह लेगी लेकिन शराबी दूल्हे से शादी नहीं करेगी। दूल्हे की इस करतूत से बाराती भी शर्मसार हो गए और बिना शादी के ही बारात वापस लौट गई।