अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
03-May-2022 09:11 AM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI : खबर सीतामढ़ी से है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बथनाहा थाना क्षेत्र के एनएच 77 स्थित कोआरी गांव के पास की है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर शादी का कार्ड बांटने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान बथनाहा थाना क्षेत्र के एनएच 77 पर कोआरी गांव के पास तेज गति से आ रही ट्रक ने बाइक को जोरदार ठोकर मार दी। जिससे दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान रीगा थाना क्षेत्र बुधुआरपुर गांव निवासी सुमित कुमार और बदन कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।
बता दें कि मृतक युवकों के घर में उनके बड़े भाई की शादी होने वाली थी। उसी का कार्ड बांटने के लिए दोनों रामनगरा गए हुए थे। कार्ड बांटकर लौटने के दौरान यह हादसा हो गया। दोनों मृतक आपस में चचेरे भाई लगते थे। शादी वाले घर में एक साथ हुई दो मौतों से पूरा परिवार सदमे में है वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है और शादी की खुखियां मातम में बदल गई हैं।
