बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
09-Sep-2023 12:40 PM
By First Bihar
VAISHALI : बिहार में शराब कारोबारी का मनोबल किस कदर बढ़ा हुआ है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। राज्य में आए दिन शराब माफिया के तरफ से पुलिस प्रसाशन खिलाफ जानलेवा हमला का मामला निकल कर सामने आते रहता है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला वैशाली से निकल कर सामने आ रहा है। जहां शराब माफिया के ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, वैशाली में गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम विदेशी शराब की टोह में महुआ थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित मिश्रा पेट्रोल पंप के पास छापेमारी करने पहुंची थी। उत्पाद विभाग की टीम छापेमारी कर ही रही थी कि इसी बीच पास में ही चलाए जा रहे ताड़ीखाना के पास से दो दर्जन से ज्यादा महिला और पुरुषों ने उत्पाद विभाग के कर्मियों पर हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि, गुप्त सूचना के आधार पर हमारी पूरी टीम महुआ के पुरानी बाजार पहुंची थी, जहां टीम छापेमारी कर रही थी लेकिन पास में ताड़ीखाना होने की वजह से ताड़ी बेच रहे लोगों को गलतफहमी हो गई कि उत्पाद विभाग उनके यहां पर छापेमारी करने पहुंची है। इसी में उन लोगों ने हंगामा कर दिया और पत्थरबाजी की। हालांकि इसमें किसी को चोट नहीं आई है लेकिन विभाग की गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है।
इधर, इस मामले में उत्पाद इंस्पेक्टर गणेश चंद्रा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर हमारी पूरी टीम महुआ के पुरानी बाजार पहुंची थ। जहां टीम छापेमारी कर रही थी लेकिन गलत-फहमी के कारण ताड़ी बेचने वाले लोगों ने हम पर हमला शुरू कर दिया। उन लोगों ने हंगामा कर दिया और पत्थरबाजी की. हालांकि इसमें किसी को चोट नहीं आई है। मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। देसी और विदेशी शराब की भी बरामदगी हुई है।