ब्रेकिंग न्यूज़

3.5 अरब Chrome यूजर्स हो सकते हैं प्रभावित, गुगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, जल्दी करें यह काम 3.5 अरब Chrome यूजर्स हो सकते हैं प्रभावित, गुगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, जल्दी करें यह काम रामनवमी को लेकर तैयारियां तेज: 51 मोहल्लों से निकलेंगी भव्य झांकियां, पूरे पटना से महावीर मंदिर पहुंचेगा श्रीराम ध्वज रामनवमी को लेकर तैयारियां तेज: 51 मोहल्लों से निकलेंगी भव्य झांकियां, पूरे पटना से महावीर मंदिर पहुंचेगा श्रीराम ध्वज BIHAR NEWS : अब गांवों में ही बैंक, लाइब्रेरी और डाकघर! धन की कमी से रुका था काम पर अचानक सरकार ने खोला खजाना, इस काम के लिए जारी हुए 500 करोड़; पढ़िए क्या है पूरी खबर आपका भी हो गया है वेटिंग टिकट,तो हो जाएं टेंशन फ्री; रेलवे ने बदल दिए नियम; जानिए क्या हुआ Patna LPG Crisis : पटना में LPG सिलेंडर को लेकर बवाल: घंटों लाइन में खड़े रहे लोग, नहीं मिला गैस तो सड़क जाम कर किया प्रदर्शन पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर का AI से तस्वीर बनाकर वायरल करना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

बिहार से झटका मिलने के बाद अब VIP ने झारखंड में किया अपना विस्तार, प्रोफेसर राजकुमार चौधरी को सौंपी प्रदेश की कमान

18-Jul-2022 01:19 PM

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) बिहार से झटका खाने के बाद अब झारखंड में अपना पैर पसार रही है। अपनी मजबूती को लेकर पार्टी हर संभव कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में अब वीआईपी ने झारखंड में एक ऐसा खेल खेला है, जिससे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बड़ा झटका लगा है। 



बिहार के बाद अन्य राज्यों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए मुकेश सहनी तरह-तरह के पैंतरे आज़मा रहे हैं। दरअसल, वीआईपी ने झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के लिए प्रोफेसर राजकुमार चौधरी पर भरोसा जताया है और उन्हें प्रदेश की ज़िम्मेदारी सौंप दी है। आपको बता दें, प्रोफेसर चौधरी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के पीएस रह चुके हैं। इसके अलावा, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड बीजेपी के कद्दावर नेता बाबूलाल मरांडी से भी उनका ख़ास तालुक़ देखा गया है। VIP के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने ये जानकारी सांझा करते हुए कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष को लेकर पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी सोमवार को प्रेस क्लब रांची में ऐलान करेंगे। 



गौरतलब है कि कल यानी रविवार को रांची प्रेस क्लब में VIP की एक अहम बैठक बुलाई गई थी, जिसमें पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा कि अब झारखंड में भी निषाद समाज की पहचान ‘नाव ‘ दौड़ेगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें राज्य समिति बनाने पर भी विचार किया गया। जब वीआईपी प्रदेश अध्यक्ष की चर्चा हो रही थी तो इस लिस्ट में तीन से चार नाम सामने आए। लेकिन, अंत में प्रोफेसर राजकुमार चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष के लिए योग्य माना गया।