Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
25-Aug-2024 04:29 PM
By First Bihar
EAST CHAMPARAN: बिहार के पूर्वी चंपारण से हैरान करने वाली खबर आई है। पेट में दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टर ने जब एक्स-रे करवाया तो प्लेट को देखकर हैरान रह गये फिर परिजनों को इस बात की जानकारी दी कि मरीज के पेट में लोहे का सामान दिख रहा है। डॉक्टर ने ऑपरेशन कराने की सलाह दी। जब परिजन तैयार हुए तब डॉक्टरों की टीम ने युवक के पेट का ऑपरेशन किया तो उसमें से जो निकला उसे देखकर डॉक्टर्स भी हैरान रह गये।
युवक के पेट से चाकू-चाबी का गुच्छा और नेल कटर निकाला गया। पेट के अंदर से लोहे का सामान मिलने से परिजन भी दंग रह गये। वही अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों के परिजन जब यह बात जाने तो यह सोचने पर मजबूर हो गये कि यह कैसे हुआ? युवक की मां ने बताया कि वो मोतिहारी के चांदमारी इलाके में रहती हैं उनका बेटा यश मानसिक रूप से बीमार है। उसे लोहे खाने की आदत थी लेकिन इसकी जानकारी मां को भी नहीं थी।
उसके घर में गोदरेज का जो आलमीरा है उसका चाबी अचानक गायब हो गया था। नाखून काटने वाला नेलकटर भी नहीं मिल रहा है। मां ने चाबी और नेलकटर काफी ढूंढा लेकिन उसका पता नहीं चल सका। फिर एक दिन बेटे के पेट में लगातार दर्द शुरू हो गया। पहले तो लगा कि गैस के कारण पेट दर्द कर रहा है लेकिन जब गैस की दवा और पेट दर्द की दवा देने का बाद भी दर्द कम नहीं हुआ तब मां उसे लेकर मोतिहारी के डॉक्टर अमित कुमार के पास पहुंची जहां डॉक्टर ने जब पेट का एक्सरे करवाया तो प्लेट में जो कुछ दिखा उसे देखकर डॉक्टर अमित भी हैरान रह गये।
उन्होंने तुरंत पेट का ऑपरेशन कराने की सलाह युवक की मां को दी। जिसके बाद परिजन पेट के ऑपरेशन के लिए तैयार हुए। जब डॉक्टरों की टीम ने पेट का ऑपरेशन किया तो पेट में फंसे चाबी का गुच्छा, चाकू, नेलकटर को बाहर निकाला गया। ऑपरेशन के बाद युवक के पेट का दर्द कम हुआ। अब उसकी हालत पहले से काफी बेहतर है। पेट से निकले सामान को देखकर यही कहा जा रहा है कि युवक मानसिक तौर पर विक्षिप्त है उसने यह सामान खा लिया था जिसके बाद से ही उसके पेट में दर्द शुरू हुआ। बेटे की हालत में सुधार होता देख मां के चेहरे पर मुस्कान नजर आई। युवक यश की मां ने डॉ. अमित और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद दिया है जिन्होंने उनके बेटे की जान बचा ली। 
