ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / होली से पहले बिहार के यात्रियों को बड़ा झटका, संपूर्ण क्रांति और विक्रमशिला...

होली से पहले बिहार के यात्रियों को बड़ा झटका, संपूर्ण क्रांति और विक्रमशिला समेत दिल्ली आने-जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, देखिये लिस्ट

27-Feb-2021 09:21 PM

PATNA : होली का पर्व आने वाला है और इस पर्व से ठीक पहले बिहार के यात्रियों को बड़ा झटका लगा है. दरअसल पूर्व मध्य रेलवे ने बिहार से दिल्ली जाने वाली और वहां से लौट कर आने वाली कई प्रमुख स्पेशल ट्रेनों को रद्द कर दिया है. इन ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में रद्द किया गया है. जिन ट्रेनों को कैंसिल किया गया है, उनमें संपूर्ण क्रांति स्पेशल और विक्रमशिला स्पेशल एक्सप्रेस जैसी बड़ी ट्रेनों के नाम शामिल हैं. 


पूर्व मध्य रेलवे की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक दो जोड़ी ट्रेनों का संचालन एक अप्रैल तक के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है. अलग-अलग तारीखों में भागलपुर-आनंद बिहार स्पेशल, गया-नई दिल्ली महाबोधि स्पेशल ट्रेन समेत कुल 10 ट्रेनों को कैंसल किया गया है. हालांकि अब बिहार में फरवरी के माह में ही अप्रैल वाली गर्मी का असर दिखने लगा है लेकिन रेलवे ने डीडीयू से कानपुर और इटावा के बीच में अब भी कोहरा रहने के कारण ट्रेनों के परिचालन में बाधा आने की बात कही है और इन्हें रद्द करने का फैसला लिया है.


अलीपुरद्वार-दिल्ली के बीच आने-जाने वाली स्पेशल ट्रेन और अजमेर और सियालदह के बीच आने-जाने वाली दो जोड़ी ट्रेनें हैं. इन्हें एक अप्रैल तक पूरी तरह निरस्त कर दिया गया है. वहीं जिन ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है, उनमें पटना से नई दिल्ली जाने वाली संपूर्ण क्रांति, पाटलिपुत्र से आने-जाने वाली कामाख्या आनंद विहार एक्सप्रेस भी शामिल हैं.


रद्द ट्रेनों की लिस्ट - 


02367- भागलपुर -आनंद विहार- प्रतिदिन - मंगल, गुरु -मार्च में


02368 -आनंद विहार- भागलपुर -प्रतिदिन -बुध, शुक्र -मार्च में


02393 - राजेंद्र नगर- नई दिल्ली - प्रतिदिन - बुधवार - मार्च तक


02394- नई दिल्ली- राजेंद्र नगर -प्रतिदिन- गुरुवार- 1 अप्रैल तक


02549 - कामख्या -आनंद विहार -प्रतिदिन -बुध, शुक्र, रवि -मार्च में


02550 - आनंद विहार- कामख्या -प्रतिदिन- शुक्र, रवि, मंगल -दो अप्रैल तक


02397- गया- नई दिल्ली -प्रतिदिन -सोम, शुक्र, रवि- मार्च में


02398- नई -दिल्ली गया- प्रतिदिन -मंगल, शनि, सोम- मार्च में


02561- जय नगर -नई दिल्ली - प्रतिदिन- गुरुवार -मार्च में 4, 11, 18, 25


02562- नई दिल्ली- जयनगर- प्रतिदिन -शुक्रवार -मार्च में 5, 12,19, 26