ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / news / बिहार से चलने वाली कई ट्रेनों का रूट बदला, सफ़र करने से पहले...

बिहार से चलने वाली कई ट्रेनों का रूट बदला, सफ़र करने से पहले जान लें अपडेट

26-Jul-2022 08:02 AM

DESK : अगर आप अगले चार दिन तक ट्रेन का सफ़र करने वाले हैं, तो ये खबर आपके लिए जरुरी हो सकती है। दरअसल, बिहार से दिल्ली-मुंबई जाने वाली कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। इसमें कई गाड़ियां शामिल है। बरौनी-गोदिया, आनंद विहार-रक्सौल, कामाख्या एक्सप्रेस, मुंबई-जयनगर, डिब्रूगढ़ राजधानी, बरौनी-अंबाला कैंट समेत अन्य ट्रेनों के रूट में बदलाव किया जाएगा। 


आपको बता दें कि वाराणसी मंडल के बलिया-औंड़िहार रेलखंड पर यूसुफपुर-करीमुद्दीनपुर स्टेशनों के बीच दोहरीकरण को लेकर ये फैसला किया गया है। इसको लेकर 30 जुलाई तक नन इंटरलॉकिंग का काम होना है, जिसके कारण कई ट्रेनों को फेफना-मऊ औंड़िहार होकर बदले गए रूट से परिचालित किया जाएगा। 


इन ट्रेनों का रूट बदला -


15231 बरौनी-गोदिया एक्सप्रेस 31 जुलाई तक

14008 आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस 26 और 28 जुलाई को

14007 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 27 औऱ 29 जुलाई को

19305 डॉ. अंबेडकर नगर -कामाख्या एक्सप्रेस 28 जुलाई को

11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर 25, 26 और 28 जुलाई को

12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस 30 जुलाई तक

20504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस 31 जुलाई को

14523 बरौनी-अंबाला कैंट एक्सप्रेस 25 28 जुलाई को