Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
04-Feb-2022 12:51 PM
PATNA : सरस्वती पूजा के मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर पटना समेत बिहार के 32 जिलों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी। इसको लेकर राज्य पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी किया है। सशस्त्र बलों के साथ साथ बड़ी संख्या में लाठी बल की भी तैनाती की जाएगी। राजधानी पटना में करीब 400 लाठी बल को तैनात किया जाएगा।
पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही शांतिपूर्ण ढंग से प्रतिमा विसर्जन हो इसको लेकर भी निर्देश जारी किए गए हैं। सरस्वती पूजा के दौरान कोरोना गाइडलाइंस के पालन पर भी जोर दिया जाएगा। इसको लेकर सभी जिलों में पूजा समितियों को निर्देश जारी किए गए हैं।
सरस्वती पूजा के मद्देनजर एडीजी विधि-व्यवस्था संजय सिंह ने अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती का आदेश दिया है। जिलों में एसपी की ओर से अतिरिक्त बलों की तैनाती का निर्देश जारी किया जाएगा। इसके साथ ही अगर कहीं और पुलिस फोर्स की जरूरत होगी तो रेंज आइजी और डीआइजी के स्तर से रिजर्व फोर्स भेजे जाएंगे।
विशेष सशस्त्र पुलिस मुख्यालय से 9 कंपनियों को जिलों में प्रतिनियुक्त किया गया हैं। नालंदा में पहले से ही दो कंपनियां मौजूद हैं। इसके साथ ही पटना, नालंदा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, भागलपुर और मुंगेर में सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं गया, नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद, रोहतास, भोजपुर, कैमूर, जमुई, लखीसराय, बेगूसराय, खगडिय़ा, सीतामढ़ी, सीवान, सारण, गोपालगंज, मोतिहारी, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार, मधेपुरा, बांका और शेखपुरा में लाठी बल की तैनाती की गई है।