Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
20-Dec-2021 09:44 AM
BHAGALPUR : इस वक्त बड़ी खबर आ रही जहां भागलपुर जिले के सुल्तानगंज के तिलकपुर पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच और सेवानिवृत्त शिक्षक विमल किशोर यादव के प्रखंड कार्यालय के समीप घर पर पुलिस ने देर रात छापेमारी कर कई हथियार बरामद किया.
बता दें बीते रात पुलिस ने विधि व्यवस्था डीएसपी डॉ गौरव कुमार के नेतृत्व में तिलकपुर पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच विमल किशोर यादव के घर छापेमारी की जहां से कई हथियार बरामद हुए. वहीं जब सरपंच के कमरे से बेड उठाया गया तो अंदर दो नाली एक बंदूक, एक देसी कट्टा, दो कारतूस, एक विंडोलिया बरामद हुआ. जिसके बाद पुलिस ने नवनिर्वाचित सरपंच विमल किशोर यादव एवं उनके डॉक्टर पुत्र डॉ. आकाश कुमार जो अपने को नोबल हॉस्पिटल विराटनगर में कार्यरत बताता है को गिरफ्तार कर लिया.
वहीं डीएसपी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया की हमारी टीम बैंक डकैती मामले में उद्भेदन की कारण से छापेमारी कर रही है. जहां आगे भी छापेमारी जारी रहेगा. गठित टीम में इंस्पेक्टर रतनलाल ठाकुर, एसआई अशोक सिंह, एएसआई सुनील तिवारी, पीएसआई विनोद कुमार एवं अभय कुमार को शामिल किया गया था.