Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम BIHAR NEWS: नीतीश सरकार का बड़ा दांव! इन लोगों को मिलेंगे ₹2.5 लाख, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए क्या है स्कीम गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, वड़ोदरा-अहमदाबाद में ई-मेल से मचा हड़कंप बिहार के ‘थप्पड़बाज’ BDO की रंगबाजी देखिए: छोटी से बात पर युवक को बीच सड़क पर मारे ताबड़तोड़ कई थप्पड़, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा लड़का fake teachers Bihar : वाह जी वाह ! शिक्षा विभाग के अंदर चल रहा बड़ा झोल, सस्पेंड टीचर की लग गई बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी, DEO साहब सब जानते थे फिर भी ... RAILWAY UPDATE: 17 साल बाद फिर जगी उम्मीद: इस रेल लाइन परियोजना को मिली नई रफ्तार, सीमांचल में विकास की आस बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त मुजफ्फरपुर में 9 लाख से अधिक महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, सकरा की जीविका दीदी ने साझा किया अनुभव
01-Feb-2022 10:46 AM
SAHARSA : कहने को तो बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। लेकिन ये शराब और कॉरेक्स की खाली बोतलें कुछ और ही बयां कर रही है। तस्वीरें बिहार के सहरसा जिले से सामने आ रही है। जहाँ जिला प्रशासन के नाक के नीचे शराब और कॉरेक्स की ये सैकड़ों खाली बोतलें बिहार में लागू शराबबंदी की हकीकत बताने के लिए काफी है।
जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर के पीछे जिला कर्मचारी संघ कार्यालय के प्रांगण में सैकड़ों शराब और कॉरेक्स की खाली बोतलें बिहार में लागू शराबबंदी पर कई सवाल खड़े कर रही है।
यहां आसपास के लोगों ने बताया कि यहां के कर्मचारी सिर्फ हाजरी बनाने के लिए ऑफिस आते हैं और फिर ईद के चाँद हो जाते हैं। लोगों ने ये भी कहा कि चंद कदम की दूरी पर रजिस्ट्री ऑफिस है, यहां जमीन रजिस्ट्री कराने वाले लोग काफी संख्या में रोजाना आते हैं. उन्हीं लोगों द्वारा परिसर में अवस्थित होटलों में शराब एवं कोरेक्स का सेवन किया जाता है और खाली बोतल इधर फेंक दिया जाता है।
खैर हकीकत जो भी हो लेकिन तस्वीरें जो बयाँ कर रही है वो यह है कि सहरसा में नशा के आदी लोगों के लिए अब भी शराब एवं कॉरेक्स आसानी से उपलब्ध है।