ब्रेकिंग न्यूज़

प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर

Home / news / बिहार सरकार ने अपने DGP समेत 119 IPS अधिकारियों से मांगा सपंत्ति का...

बिहार सरकार ने अपने DGP समेत 119 IPS अधिकारियों से मांगा सपंत्ति का ब्योरा, 31 जनवरी तक लेखा-जोखा सौंपने का फरमान

21-Jan-2020 05:12 PM

PATNA : बिहार सरकार ने अपने डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय समेत 119 IPS अधिकारियों को आगाह किया है. 31 जनवरी तक अपनी संपत्ति का ब्योरा दे दें. अपनी संपत्ति का लेखा जोखा नहीं दिया तो सरकार उनके प्रमोशन से लेकर दूसरे लाभ पर विचार नहीं करेगी.

गृह विभाग ने जारी किया नोटिस
दरअसल केंद्र सरकार द्वारा बनाये गये नियमों के मुताबिक अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को हर साल अपनी संपत्ति का ब्योरा देना होता है. इनमें तीन सेवाओं के अधिकारी राज्य सरकार के अधीन काम करते हैं. IAS, IPS और IFS (INDIAN FOREST SERVICE) की सेवा राज्य सरकार के अधीन होती है. बाकी अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी केंद्र सरकार के अधीन होते हैं. बिहार सरकार के गृह विभाग ने अपने अधीन काम कर रहे IPS अधिकारियों को इसकी याद दिलायी है. उन्हें कहा गया है कि वे हर हाल में 31 दिसंबर तक अपनी संपत्ति का ब्योरा सौंप दें.

रूक सकता है ACR
गृह विभाग ने डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय समेत कुल 119 IPS अधिकारियों को नोटिस दिया है. ये बताया गया है कि अगर उन्होंने तय समय सीमा यानि 31 जनवरी तक अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया तो उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. सरकार उनके ACR पर विचार नहीं करेगी. दूसरे  लाभ से भी वंचित हो सकते हैं. 


news image

news image

news image