बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
05-Jul-2022 10:22 AM
PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद कई बार संशोधन किये गये. लेकिन, शराब तस्करी के मामले कम नहीं हो रहे हैं. पिछले आठ माह में शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों की गिरफ्तारी के आंकड़ों में करीब सात गुणा वृद्धि हुई है. नवंबर में मुख्यमंत्री की समीक्षा के समय मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग हर दिन औसत 24 लोगों को गिरफ्तार करता था, जो इस साल जून में बढ़कर 162 तक पहुंच गया है.
मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग से जानकारी दी गई है कि अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए पटना में पांच अनुमंडल में बांटकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पांचों टीम प्रखंडवार कार्रवाई कर रही है. हर दिन इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जा रही है. साथ ही पटना के आसपास के इलाके छपरा, वैशाली और भोजपुर में अवैध शराब तस्करी को रोकने के लिए ड्रोन का सहारा लिया जा रहा है.
उत्पाद आयुक्त ने बताया कि सोमवार की सुबह नौ बजे तक जगह-जगह छापेमारी अभियान चलाया गया. इसमें पटना जिले में 200 सिपाही एवं पदाधिकारियों की टीम ने 14 जगहों पर छापेमारी की. इसमें कुल 28 हजार किलो जावा महुआ एवं 1850 लीटर चुलाई शराब को जब्त कर विनष्ट किया गया. इस दौरान 45 व्यक्तियों को पकड़ा गया, जिसमें 38 शराब बेचने और सात पीने वाले थे.