ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक नीले ड्रम का खौफ देखिये: डर के कारण पति ने बीवी का हाथ उसके लवर को सौंप दिया, कहा..जान है तो जहान है बिहार में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल बैंक अकाउंट से चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल, 31 सिम और 8 ATM कार्ड के साथ युवक गिरफ्तार Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल BIHAR NEWS : अब घर बैठे बदलें अपना LPG वितरक, लेट सेवा देने वालों की छुट्टी पक्की! जानिए क्या है सबसे आसान तरीका बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल

Home / news / चुनाव से पहले बिहार सरकार ने लांच की नई वेबसाइट, एक ही प्लेटफार्म...

चुनाव से पहले बिहार सरकार ने लांच की नई वेबसाइट, एक ही प्लेटफार्म पर मिलेगी सभी विभागों की सूचना

06-Jun-2020 09:07 PM

PATNA : कोरोना संकट की महामारी के बीच बिहार सरकार की ओर से नई कॉमन इंटीग्रेटेड वेबसाइट लांच की गई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रिमोट के माध्यम से इस नई वेबाइट का लोकार्पण किया. इस वेबसाइट पर सभी विभागों की सूचनाओं को एक ही प्लेटफार्म पर देखा जा सकता है. सभी विभागों से जुड़ी जानकारियां इस वेबसाइट पर अपडेट की जाएगी.


बिहार सरकार की नई वेबसाइट पर विजिट करने के लिए यहां क्लिक करें


इस वेबसाइट की लांचिंग के समय सीएम नीतीश ने कहा कि सभी सूचनाएं एक ही जगह मिलने से लोगों को सुविधा होगी. इस पहल की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सूचना एवं प्रसारण विभाग की तारीफ की. साथ ही सीएम ने सभी विभागों को डिपार्टमेंट से संबंधित सूचनाएं इस वेबसाइट state.bihar.gov.in पर अपडेट करने का निर्देश दिया.


इस वेबसाइट के माध्यम से लोगों तक सूचनाएं पहुंचाने के लिए सभी विभागों के आईटी मैनेजर और नोडल अफसर को ट्रेनिंग दो गई है. इस वेबसाइट state.bihar.gov.in पर सारी सूचनाएं सूचना एवं प्रसारण विभाग और संबंधित विभागों के द्वारा किया जायेगा. यह एक डायनेमिक वेबसाइट है. इसका फायदा ये है कि किसी भी विभाग द्वारा अपने स्तर से सूचना अपडेट करने के लिए किसी पर भी निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी.