Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
29-Jan-2022 03:32 PM
By BADAL ROHAN
PATNA : बिहार में शराबबंदी को लेकर भारी हंगामे के बीच बिहार सरकार ने शराबबंदी को सफल बनाने के लिए एक नया फरमान जारी कर दिया है। शिक्षा विभाग के अपर सचिव संजय कुमार ने कल 28 जनवरी को एक पत्र जारी कर शराबबंदी को सफल बनाने के लिए बिहार के सभी माध्यमिक, प्राथमिक एवं सभी तरह के शिक्षक को पत्र के माध्यम से शराबबंदी अभियान में जुड़ने का निर्देश दिया गया है, इस निर्देश में शिक्षक अपने आसपास शराब पीने वाले एवं शराब बेचने वाले की सूचना गुप्त रूप से जारी किए गए मोबाइल नंबर पर देगे।
अपर सचिव के आदेश पत्र शिक्षक तक पहुंचते ही शिक्षको में काफी आक्रोश हैं और इसका विरोध प्रदर्शन कर आदेश पत्र को जलाया है। वहीं आक्रोशित शिक्षकों ने आदेश पत्र को वापस लेने की मांग की है। साथ ही शिक्षकों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि आदेश वापस नहीं लिए जाने पर उग्र आंदोलन करेंगे। शिक्षकों ने बताया कि उनकी बहाली शिक्षा देने के लिए हुई है, शराब कारोबारी को पकड़ने के लिए नहीं।
शराब न पीयें और न बेचें इसके लिए शिक्षक जागरूकता फैला सकते हैं। शराब कारोबारी को गिरफ्तार कराने पर माफिया शिक्षकों पर जानलेवा हमला कर सकते हैं। शिक्षकों के साथ अप्रिय घटनाएं हो सकती है। सरकार शिक्षकों से शौचालय का काम करवाती है, तो कभी बोरा बेचवाती है तो कभी शराबियों को पकड़ने का काम करवाती है। शिक्षक का काम है बच्चों को शिक्षा देना।
आक्रोशित शिक्षकों ने मांग की है कि सरकार अगर शराब की खोज करवाने के काम में लगाती है तो हमें बॉडीगार्ड और हथियार भी दे। तभी शिक्षक बोर्ड पर लिखने के बजाए शराबियों से भिड़ने का काम करेंगे। शिक्षक संघ के अध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि अगर सरकार 24 घंटे के अंदर अपने आदेश को वापस नहीं लेती है तो आज शिक्षक लोग प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे हैं, कल से सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे। सरकार को हर हाल में इस तुगलकी फरमान के आदेश को वापस लेना होगा। इस आदेश के बाद सियासत भी तेज हो गई है।