ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत

Home / news / बिहार सरकार के कई विभागों में बंपर बहाली, 1200 नए पदों पर होगी...

बिहार सरकार के कई विभागों में बंपर बहाली, 1200 नए पदों पर होगी भर्ती

06-Aug-2022 09:22 AM

PATNA : बिहार में 1204 नये पदों पर जल्द ही नियुक्तियां होंगी. विभिन्न विभागों में इन पदों के सृजन के प्रस्ताव को राज्य कैबिनेट ने मंजूरी दी है. इनमें सबसे अधिक बहाली बिहार पुलिस में होगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में कुल 23 प्रस्तावों पर स्वीकृति दी गई. साइबर डीआईजी का नया पद बनाया गया है. 


साइबर अपराध पर नियंत्रण के लिए सबसे अधिक 405 पद सृजित किए गए हैं. इनमें एक पुलिस उप महानिरीक्षक साइबर, दो पुलिस अधीक्षक, 16 उपाधीक्षक, 226 पुलिस निरीक्षक, 44 सिपाही और 93 चालक सिपाही के पद हैं. साथ ही बिहार पुलिस सेवा के 181 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है. इनमें 15 स्टाफ अफसर, 12 अपर पुलिस अधीक्षक, 114 वरीय पुलिस उपाधीक्षक और 40 पुलिस उपाधीक्षक के पद शामिल हैं. इन पदों के सृजन से बिहार पुलिस सेवा संवर्ग में कुल 1026 पद हो जाएंगे.


वहीं, बुडको में इंजीनियर के लिए 178 पद सृजन की स्वीकृति दी गई है. मुख्यालय व प्रमंडल स्तर पर तकनीकी सहयोग देने के लिए निबंधन सेवा के जिला अवर निबंधक के 2 और अवर निबंधक के 9 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है. इसके साथ ही राज्यपाल सचिवालय में निम्नवर्गीय लिपिक के 1 पद सृजन की भी स्वीकृति दी गई है. साथ ही एसडीआरएफ में 393 पद सृजित किए गए हैं. 20 निरीक्षक सशस्त्र, 75 अवर निरीक्षक सशस्त्र, 59 हेड कांस्टेबल (ग्राउंड डयूटी, रेडियो ऑपरेटर) 14 हेड कांस्टेबल और 225 कांस्टेबल सहित 393 पदों पर भर्ती की जाएगी.